एक डायरेक्टर व आठ कर्मचारियों को नहीं मिली जमानत
नगर संवाददाता. भीलवाड़ा
शहर की तीन चिटफंड कंपनियों के गिरफ्तार एक डायरेक्टर व आठ कर्मचारियों की जमानत याचिका शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी। ये आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में हैं। लोक अभियोजक विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि अभिनव गोल्ड के एकाउंटेंट राजाराम लढा व फायनेंशियल मैनेजमेंट देखने वाले कपड़ा व्यापारी सुशील शाह को पिछले दिनों कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी तरह आरसीएम के चार कर्मचारियों अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक दीक्षित, विपिन मिश्रा व राजकुमार माली को हमीरगढ़ व प्रोसपेर्टी मॉल के डायरेक्टर कैलाश माहेश्वरी व दो एकाउंटेंट घनश्याम कोली व गुंजन झंवर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। इन सभी नौ आरोपियों की ओर से जमानत के प्रार्थना-पत्र डीजे कोर्ट में पेश किए गए। कोर्ट ने सुनवाई के बाद इनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
Source Dainik Bhashkar 25 DEC 2011 PAGE NO 16

sir Mr. T C chhabra ka kya hoga
ReplyDelete