डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश
आरसीएम ने हर बात को सकरात्मक तरीके से लिया है | उर्जा , समय , विचारों और संसाधनों का सकारात्मक तरीके से अधिकतम सदुपयोग करना ही आरसीएम की प्रमुख नीति है | लम्बे समय के व्यवधान व माल वापसी से टेक्सटाइल , फुटवियर , होम एप्लायंसेज आदि उत्पादों का कंपनी में बड़ी मात्रा में स्टॉक जमा हो चुका है | इस स्टॉक का लाभ आरसीएम परिवार को अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसी के लिए यह योजना बनायीं गई है | इसके बहुत बड़े फायदे होंगे |
- डिपो व पिकअप सेन्टर्स के टर्न ओवर में वृद्धि होगी |
- कीमतें आकर्षक होने से नए व्यक्तियों को पिकअप सेन्टर्स पर लाने का बहुत बड़ा और आसान कारण मिलेगा और उन्हें अन्य उत्पाद भी दिखाए जा सकेंगे इससे अन्य उत्पादों की बिक्री भी बढ़ेगी |
- डिस्काउंट सेल होने के बावजूद भी इसमें आंशिक स्तर पर बी.वी. भी रखा है | इससे डायरेक्ट सेलर्स का बिज़नस वॉल्यूम बढ़ाने का जरिया मिलेगा |
- आरसीएम परिवार की गतिविधियों में वृद्धि होगी और नई रौनक लौटेगी |
आपकी सफलता की शुभकामनाओं के साथ
आपका
तिलोक चन्द छाबड़ा



