16 मार्च 2012 को दिल्ली के राम लीला मैदान के बाहर देश भर से आर सी एम् समर्थको का जमावड़ा लग चूका हैं अभी भी लोग जा ही रहे हैं |
सलाम हैं इन जाबाज लोगो को जो 4 महीने से बिना किसी इनकम के बाद भी , कई परेशानियों को झेल कर भी आर सी एम् की इस मुहीम में शामिल हैं |
देश भर से लोग कई परेशानियों को झेलकर यहाँ पहुचे हैं और यहाँ पहुच कर भी दिन रात सडको पर ही डटे हुए हैं , लड़ रहे , अपनी आवाज बुलंद किये हुए हैं |
देश भर से तो लोग आ रहे हैं लेकिन दिल्ली NCR के आस पास के कुछ लोग ही शामिल हुए हैं , जबकि आप सबको इसमें शामिल होना चाहिए था |
दिल्ली NCR में ही आर सी एम् के कई लाख समर्थक हैं जिनको वहा पहुचने में ज्यादा खर्चा भी नहीं लगने वाला तो आज आप पीछे क्यों हैं ?
दिल्ली NCR के लोग क्यों चैन की नींद सो रहे हैं अपने घरो में , क्या आर सी एम् उनका नहीं हैं ?
क्या यह परिवार उनका नहीं हैं ?
17 - 18 (शनिवार - रविवार) मार्च दिल्ली में ज्यादातर लोगो का छुट्टी ही रहता हैं तो आप भी शामिल हो कर इस मिशन में योगदान दे |
कम से कम आप अपने शहर में हो रहे कार्यक्रम में तो शामिल हो ही सकते हैं तो फिर किस चीज का इन्तेजार कर रहे हैं आप ?
आज ही पहुचे और अपने साथ अपने निजी (परिवार / टीम ) के लोगो के साथ पहुचे |
जितनी ज्यादा की संख्या में आप पहुचेंगे उतनी ही तेजी से सफलता हमारे तरफ बढेंगी क्योंकि एकता में बहुत शक्ति होती हैं |
देश भर से जिन्हें पहुचना था वे पहुच चुके या पहुच जायेंगे लेकिन अब पुरे देश की नजर दिल्ली NCR के लोगो पर टिकी हैं |
क्या दिल्ली NCR में आर सी एम् के समर्थक नहीं हैं क्या ?
अगर हैं तो संख्या कम क्यों ?
याद रखिये आज नहीं तो फिर कभी नहीं | इतिहास आप लोगो को फिर कभी माफ़ नहीं करेगा जो अपने शहर में भी साथ न दे सके इतने तो गए गुजरे हम नहीं |
दोस्तों मेरे शब्दों से हो सकता हैं मेरे आर सी एम् के कुछ भाइयो को बुरा लगे तो मैं सब से माफ़ी चाहता हु , छोटा भाई समझ कर माफ़ कर देना |
पर ये सच्चाई हैं आज पुरे देश की नजर दिल्ली NCR के लोगो पर टिकी हैं |
अब तो आगे आइये और रात में अपने घर मत भागिए हमारे साथ ही रहिये | आपके चले जाने से हमारा हौसला टूटता हैं | हम साथ हैं तो हिम्मत हैं , शक्ति हैं |
आपका छोटा भाई
आर सी एम् का सच्चा सेवक
अखिल



बहुत बढ़िया अखिल जी,आप ने बिलकुल सही और सच्ची बातें लिखी है,मैं और आर सी एम् के सारे सच्चे सेवक आप का बातो का पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ.
ReplyDeleteजिनलोगो को आपकी बात से बुरा लगे आप उनलोगों का परवाह मत कीजिये किउ के सच तो कडुआ होता ही है .धन्यबाद
Shawkat Ali Khan
Kolkata