डायरेक्ट सेलर के लिए सन्देश
डायरेक्ट सेलर्स के लिए एक बहुत ही उत्साहजनक खबर है कि अब 500 रूपये से कम बेलेन्स के बदले चाहे तो डायरेक्ट सेलर्स किसी भी पिकअप सेण्टर से आरसीएम प्रॉडक्ट्स खरीद सकेंगे। इसके लिए डायरेक्ट सेलर जैसे ही पिकअप सेण्टर पर बिल बनवायेगा व बेलेन्स एडजस्ट करने का आॅप्सन लेना चाहेगा तो उसको कम्पनी से एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जायेगा। डायरेक्ट सेलर को वह OTP पिकअप सेण्टर के कम्प्यूटर में फीड करना है तो वह बेलेन्स उस बिल में एडजस्ट होकर बिल में से उतनी राशि कम हो जायेगी। बकाया राशि यदि और रहती है तो पिकअप सेण्टर धारक को नकद देकर अपने प्रॉडक्ट लिये जा सकेंगे।
नोट :-
- पासवर्ड (OTP) का उपयोग एक ही बार होगा।
- कम्पनी, डिपो, पिकअप सेण्टर धारक, अन्य डायरेक्ट सेलर्स व अन्य किसी भी व्यक्ति को फोन से पूछने पर OTP नहीं बताना है। यदि किसी डायरेक्ट सेलर ने ऐसा किया तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा,OTP हमेशा स्वयं के हाथ से ही फीड करना है।
- OTP डायरेक्ट सेलर के रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर आयेगा।
- यह सुविधा केवल 500 रूपये से कम बेलेन्स जिनका है उन डायरेक्ट सेलर्स के लिए ही है।
- डायरेक्ट सेलर के लिए बेलेन्स के बदले प्रॉडक्ट खरीदना अनिवार्य नहीं है। यह ऐच्छिक सुविधा है। प्रॉडक्ट नहीं खरीदने पर नियमानुसार भुगतान कर दिया जायेगा।
- बेलेन्स राशि से कम के प्रॉडक्ट भी खरीदे जा सकते हैं, बकाया बेलेन्स क्रेडिट पड़ा रहेगा। बेलेन्स राशि से अधिक के प्रॉडक्ट शेष राशि नकद देकर खरीदे जा सकते हैं।
- जितनी राशि डायरेक्ट सेलर्स की एडजस्ट होगी वह राशि हाथों हाथ पिकअप सेण्टर के खाते में जमा (क्रेडिट) कर दी जायेगी।
- यह सुविधा शुरूआत में केवल प्रयोग के तौर पर की जा रही है, जिसे आगे जारी रखने का अधिकार कम्पनी के पास सुरक्षित है। किसी भी स्थिति में कम्पनी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।



No comments:
Post a Comment
अपने विचार/सुझाव कमेन्ट में लिख कर हमें उनसे अवगत कराये - RCMSTARS