DAINIK BHASHKAR, BHILWARA
12 JAN 2012
एफआईआर निरस्त के प्रार्थना-पत्र पर 19 को होगी सुनवाई
भीलवाड़ा. आरसीएम मामले को लेकर उच्च न्यायालय में पेश दो प्रार्थना-पत्रों में से एक पर बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई, जबकि दूसरे पर 19 जनवरी को सुनवाई होगी। पुलिस के अनुसार,आरसीएम कंपनी गिरफ्तार चार अधिकारियों अरुण प्रकाश श्रीवास्तव,अशोक दीक्षित, विपिन मिश्रा व राजकुमार माली की जमानत के प्रार्थना-पत्रों पर बुधवार को उच्च न्यायालय, जोधपुर में बहस पूरी हो गई। वहीं छाबड़ा बंधुओं द्वारा कंपनी के खिलाफ हमीरगढ़ थाने में दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर निरस्त करने के लिए लगाए प्रार्थना-पत्र पर अब 19 जनवरी को सुनवाई होगी।
आरसीएम के तीनों मामलों में टली सुनवाई
नगर संवाददाता. भीलवाड़ा
आरसीएम संचालकों द्वारा तीन अन्य मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई अग्रिम जमानत की याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई टल गई। न्यायालय सूत्रों के अनुसार, आरसीएम डायरेक्टर टीसी छाबड़ा, सौरभ, भागचंद, कैलाश व प्रियंका छाबड़ा ने प्रतापनगर थाने में दर्ज 3.10 करोड़ की ठगी व हमीरगढ़ थाने में दर्ज ईसी एक्ट के मामलों में, जबकि इन पांच के साथ ही प्रकाश छाबड़ा ने मांडल थाने में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत के प्रार्थना-पत्र पेश किए। इन मामलों में बुधवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन फाइल हाइकोर्ट में होने से सुनवाई टल गई। अब प्रतापनगर व हमीरगढ़ थाने में दर्ज मामलों पर 18 जनवरी व मांडल थाने के मुकदमे में 13 जनवरी को सुनवाई होगी।
CLICK ON IMAGE TO ENLARGE IT
BY AJIT PATEL




No comments:
Post a Comment
अपने विचार/सुझाव कमेन्ट में लिख कर हमें उनसे अवगत कराये - RCMSTARS