
| आरसीएम संचालकों के घर नोटिस चस्पा dainik bhashkar, bhilwara, 8 jan , 2012 |
नगर संवाददाता.भीलवाड़ा
पुलिस ने आरसीएम कंपनी संचालकों के घरों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें जांच में सहयोग के लिए तलब किया है। एएसपी राजेंद्रसिंह ने बताया कि चैन सिस्टम से आमजन से ठगी की सूचना पर नौ दिसंबर को पुलिस ने आरसीएम पर कार्रवाई की थी। आरसीएम के हमीरगढ़ ग्रोथ सेंटर स्थित गोदाम,ऑफिस से कंपनी का रिकार्ड जब्त कर इन्हें सीज कर दिया गया। इससे पहले ही कंपनी के डायरेक्टर त्रिलोकचंद छाबड़ा, उसकी बेटी प्रियंका, पुत्र सौरभ, भाई कैलाश चंद्र, प्रकाशचंद्र व भागचंद छाबड़ा शहर छोड़कर भाग छूटे थे। इनके खिलाफ हमीरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
दिल्ली, जयपुर व महाराष्ट्र में इनकी तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। ऐसे में पुलिस ने त्रिलोक छाबड़ा के शास्त्रीनगर व प्रियंका के आरसी व्यास कॉलोनी स्थित मकानों पर नोटिस चस्पा किए हैं।

RAJASHTHAN PATRIKA , BHILWARA
8 JAN 2012
छाबड़ा बंधुओं की आत्मसमर्पण के लिए नोटिस चस्पा
Sunday, 08 Jan 2012 12:54:46 hrs IST
Sunday, 08 Jan 2012 12:54:46 hrs IST
भीलवाड़ा। देश की नामी कम्पनियों में शुमार आरसीएम संचालकों के एक माह बाद भी हाथ नहीं आने से पुलिस की तफ्तीश आगे नहीं बढ़ रही है। छाबड़ा बंधुओं पर घेराबंदी कड़ा करते हुए पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए दबाव बनाने के लिए उनके घरों के बाहर जांच में मदद के लिए नोटिस चस्पा करवाया। इसके बाद निर्धारित समय पर भी पेश नहीं होने से अब आरसीएम संचालकों के भगोड़ा घोषित करवाने की तैयारी पुलिस ने शुरू की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्रसिंह ने नोटिस तामिल करवाने के सम्बंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए। कोतवाली थाना पुलिस ने शास्त्रीनगर निवासी त्रिलोकचन्द छाबड़ा, सुभाषनगर थाना पुलिस ने आरसी व्यास कॉलोनी निवासी भागचन्द छाबड़ा, प्रियंका छाबड़ा, सौरभ छाबड़ा, कैलाश छाबड़ा के घर नोटिस चस्पा कर दिया है। माण्डल थाने दर्ज मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
ये दिए थे आदेश
एएसपी की ओर से जारी नोटिस में संचालकों को व्यक्तिगत, उनके परिवाद के सदस्य से तामिल करवाने या फिर घर के बाहर नोटिस चस्पा करने के आदेश दिए। संचालकों की तलाश में अब तक पुलिस गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और जयपुर में दबिश दे चुकी है। उनके खिलाफ हमीरगढ़ में दो, प्रतापनगर व माण्डल में एक-एक मामला दर्ज है।
अब यह होगा
कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस तामिल करवाने के बावजूद फरार संचालकों के उपस्थित नहीं होने से अब उन्हें भगोड़ा घोषित करवाने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र लगाया जाएगा।






SAROJ SHAW(KOLKATA)
ReplyDeleteHA..HA..RCM APRADHI HAI.LEKIN YESA APRADH HER BHARATBASI KO KARNA CAHIYE!-JAB EK AAM LOGO KE LIYA KISI NE NAHI SOCHA JAB SABHI APNE APNE STATE KE LYE SOCHA USS WAQT T.C.JI NE PURE INDIA KE LIYA SOCHA GARIBO KA SAHARA BANE,APAHIJO KA SAHARA BANE,MAHILAO KE LIYE SOCHA,LOGO KE HEALH KE LIYE SOCHA,GARIBI,BEROJGARI,JATI VEDBHAO KO MITAYA .AAJ UNHI KO MITANE KE LIYE KUCH BHRASTA MEDIYA AUR POLICE RAJNETA LAGE HUE HAI.BAHUT BAAR SUNA KI AMUK CO. BHAG GAI.LEKIN PAHALI BAAR DEKH RAHA HU KI IMANDAAR AUR SWADESHI CO.BHAGAI JAA RAHI HAI,LEKIN KISI NE SAACH HI KAHA HAI KI SAACHAAI KO PARESHAN KIYA JAA SAKTA HAI PER MITYA NAHI JA SAKTA HAI,RCM JINDABAD THA JINDABAD HAI AUR JINDABAD RAHEGA, JAI RCM.
rcm jindabad
ReplyDelete